Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपर्यवेक्षक के समक्ष प्रो. विक्रम सिंह ने दावेदारी पेश की

पर्यवेक्षक के समक्ष प्रो. विक्रम सिंह ने दावेदारी पेश की


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधुडी को क्षेत्र में भेजा है, ताकि क्षेत्र का फीडबैक पार्टी को मिल सके।

इस दौरान कार्यकर्ताओ से फीडबैक लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर बिधूड़ी देवली आए। इसे लेकर भाजपा नेता प्रो. विक्रम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पनवाड़ मोड़ एवं ढिकोलिया में गुर्जर के निवास पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ सांसद का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। प्रो. विक्रम सिंह ने पर्यवेक्षक के समक्ष बीजेपी से अपनी दावेदारी पेश की। वही उनके साथ गए समर्थको ने भी उन्हें भाजपा से टिकट दिए जाने की पैरवी की। इस दौरान स्वागत में रामप्रसाद जाट, हरिराम मीणा, बाबूलाल धोबी, पुष्पेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण चौधरी, शंकर जाट, हरकेश गुर्जर, देवीलाल बैरवा, घनश्याम शर्मा, शिवा साहू, संतोष ग्वाला, विशन टेलर, प्रहलाद खाती, गोविंद चौधरी, संजय गौतम आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d