Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsतीन जनों को जेल, नाबालिग को बाल सुधारगृह भेजा

तीन जनों को जेल, नाबालिग को बाल सुधारगृह भेजा


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में रविवार रात दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस उप अधीक्षक जहाजपुर अजीत सिंह मेघवंशी ने बताया कि एजेंसी एरिया में नंदकिशोर बैरवा समेत नौ लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आसिफ अली पुत्र रुस्तम खान, शाहरुख पुत्र अहमद अली खान और सहादत अली पुत्र रुस्तम खान अंसारी को शुरुआत में शांतिभंग में गिरफ्तार किया। लेकिन इन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद पुनः दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा (जेसी) भेजने के आदेश हुए। पुलिस उपअधीक्षक ने बताया कि मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। जिसे न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि गत रविवार रात दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया था।

इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यदि पुलिस व प्रशासन समय रहते मुस्तेदी नहीं दिखाता तो यह विवाद बढ़ सकता था। गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, हत्या का प्रयास, मारपीट समेत धाराओं में मामला दर्ज किया है। एससी एसटी एक्ट की वजह से इसकी जांच पुलिस उपअधीक्षक जहाजपुर करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d