Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसाढ़े 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों की बुधवार को तय होगी करियर...

साढ़े 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों की बुधवार को तय होगी करियर की दिशा

दसवीं का परीक्षा परिणाम होगा घोषित


Desk News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट बुधवार ​को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा रिजल्ट जारी करेंगे।

इस बाद दसवीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। परीक्षा गत 7 से 30 मार्च के बीच हुई थी। इसके साथ ही प्रवेशिका का रिजल्ट भी जारी होगा। इसमें 7 हजार 63 स्टूडेंट्स हैं। बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जारी करने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। यह रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 50 दिन बाद जारी किया गया। इस साल लोकसभा चुनाव की वजह देरी हुई और रिजल्ट करीब 60 दिन बाद जारी होगा।

गौरतलब है कि कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थी अपने करियर की दिशा तय करते हैं। कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम लाइफ़ का टर्निंग पॉइंट होता है। परीक्षा परिणाम के बाद ही विद्यार्थियों को अपने मार्क्स के आधार पर रुचिकर विषय चयन करना होता है। चयनित विषय से ही विद्यार्थी अपने करियर की दिशा तय करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d