Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsजहाजपुर : मिर्च, हल्दी व धनिया पाउडर के लिए नमूने

जहाजपुर : मिर्च, हल्दी व धनिया पाउडर के लिए नमूने

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान


Jahazpur News 28 मई (आज़ाद नेब) शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान तथा जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार निरीक्षण तथा नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा की अगुवाई में ।मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खुशबू गृह उद्योग से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर तथा धनिया पाउडर के नमूने लिए गए तथा गोरमगढ़ स्थित राजपूताना फूड प्रोडक्ट से हल्दी पाउडर तथा मिर्ची पाउडर के नमूने लिए गए। डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि आयुक्तालय जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार मसाले की निर्माता फर्मों के निरीक्षण तथा नमूनीकरण का कार्य किया जा रहा है।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा तथा सहायक गोपाल लाल शर्मा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d