Deoli News 28 मई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने क्षेत्र में दो जनों की जान ले ली। दोनो ही मामले घाड़ थाना क्षेत्र के है। दोनो जने स्वस्थ थे। लेकिन अलग-अलग स्थानों पर मृत पाए गए।
हालांकि लू या हीट वेव से मौत होने की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि ये मौते गर्मी के चलते हुई है। जानकारी के मुताबिक घाड़ थाना क्षेत्र के सरोली निवासी रामलाल (60) पुत्र उदा गुर्जर सोमवार को जंगल मे बकरियां चराने गया था, शाम को वह तो घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, इस दौरान मंगलवार को उसका शव एक सुनसान खेत मे पड़ा मिला। जिसे दूनी अस्पताल लाया गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह थली निवासी उमरावसिंह (70) पुत्र रतन सिंह सुबह खेत पर जाने के लिए निकले. लेकिन वे खेत तक नही पहुँचे। इस दौरान वे रास्ते मे पड़े मिले, जिसकी सूचना राहगीरों ने परिजनों को दी। परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि दोनों जनों की मौत तेज गर्मी के कारण हुई है। चिकित्सा विभाग ने हालांकि उक्त मौत की हीट वेव से होने की पुष्टि नही की है। इसी तरह देवली में भी गत तीन दिन पूर्व अलग-अलग क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हुई थी। लेकिन हीट वेव से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन इन मौतों के पीछे कहीं ना कहीं उच्च तापमान माना जा रहा है।


