Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsतीसरे दिन भी नहीं लगा लेपर्ड का सुराग

तीसरे दिन भी नहीं लगा लेपर्ड का सुराग

वन विभाग ने अफवाहों से दूर रहने की अपील की


Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव में गत दो दिन पहले मंगलवार को लेपर्ड के हमले में घायल हुए लोगों को मुआवजा मिलेगा। इसके लिए वन विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाने की तैयारी की जा रही है।

देवली रेंजर ममता जांगिड़ ने बताया कि लेपर्ड के हमले में घायल हुए लोगों को मुआवजा देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृत होने के बाद नियमानुसार घायलों को मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की राशि उच्च स्तर पर तय होगी।उधर, ग्रामीणों पर हमला करने वाले लेपर्ड का गुरुवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। इसके चलते लोग भयभीत है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की ओर से अभी चार कर्मचारियों का स्टॉफ 24 घंटे निगरानी कर रहा है। लेपर्ड को ढूंढ़कर पकड़ने के लिए गुरुवार सुबह भी वन विभाग ने सर्चिंग की।

रेंजर ममता जांगिड़ ने बताया कि सुबह वे मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के बताएं अनुसार आसपास लेपर्ड के पगमार्क खोजे। अब लेपर्ड के इस क्षेत्र में रहने की संभावना कम है। फिर भी टीम वहीं डेरा डाले हुए है। लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए हुए है। वहीं दो कैमरे भी लगाए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d