Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationआत्मरक्षा के चरणों का अभ्यास कराया

आत्मरक्षा के चरणों का अभ्यास कराया


Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सात दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में आत्मरक्षा के विभिन्न चरणों का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान शिविर प्रभारी सुशीला देवी मीणा एवं व्यवस्थापक अर्पणा शर्मा उपस्थित थी। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के विविध चरणों का सम्यक अभ्यास करवाया गया। यहां शैलेंद्र कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी समसा द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं को सराहा। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा बौद्धिक उन्नयन उपागमो को रोल प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। आत्मरक्षा तकनीक को बौद्धिक चेतना एवं शारीरिक कौशल के समन्वय द्वारा संपुष्ट करने के लिए आवश्यक व्यवहारिक निर्देश दिए गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d