Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsदीपावली त्योहार को लेकर मिली नई ड्रेस, पटाखे व मिठाई

दीपावली त्योहार को लेकर मिली नई ड्रेस, पटाखे व मिठाई

दीपावली पर बच्चों के चेहरे खुशी की रौनक

Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सेवा भारती देवली की ओर से मंगलवार को पोल्या रोड स्थित बस्ती में सभी बच्चों को दीपावली के मौके पर ड्रेस व मिठाई वितरित की गई। इस पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की रौनक झलक पड़ी।

सेवा भारती से जुड़े दिनेश जैन ने बताया कि इस दौरान डेढ़ सौ बच्चों नई ड्रेस वितरण की गई। वहीं सभी परिवारों को दीपावली के दीप प्रज्वलन के लिए दीपक, पूजा सामग्री, मिठाई एवं पटाखे वितरित किए। नई ड्रेस प्रकार के बच्चे खुश हो उठे। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती द्वारा इस बस्ती में बच्चों को स्कूल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए निःशुल्क टेंपो की व्यवस्था की गई है। जिससे विद्यार्थियों को सुविधा के साथ समय की बचत भी हो रही है।

वहीं विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों को भी वापस शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। जिससे कि उक्त बस्ती के बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं रह सके। गौरतलब है कि सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा संगठन है, जो अखिल भारतीय स्तर पर वनवासियों एवं पिछली बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, एवं संस्कार देने का कार्य कर रहा है। सेवा भारती का प्रयास प्रशंसनीय है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d