Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदीपावली से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़के सुधारें- कलक्टर

दीपावली से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़के सुधारें- कलक्टर


Desk News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं आरएसआरडीसी के अधिकारियों को जिले में भारी बारिश से खराब हुई सड़को को दीपावली से पहले सही करवाने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट कक्ष में बैठक लेकर दोनों विभागों के अभियंताओं को फील्ड में रहकर सड़क कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़को।के कारण आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिले में खराब सड़कों के पेचवर्क कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। सड़क की रिपेयरिंग के दौरान भी वही सामग्री इस्तेमाल की जाए, जो निर्माण के दौरान उपयोग में ली गई थी। जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी एवं आरएसआरडीसी के द्वारा जिले में नवीन राजकीय भवन और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एचएल मीणा एवं आरएसआरडीसी के अधिशाषी अभियंता आरके राजोरिया उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d