Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बालिका के साथ दुष्कर्म करने के षड्यंत्रकारी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो माह से फरार चल रहा था।
पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने बताया कि मामले में गत 12 सितंबर को एक पीड़िता के पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया एवं विधि संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया। इसके अलावा बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में षड्यंत्र रखने वाले आरोपी मनोज कुमार मीणा पुत्र अंबालाल मीणा निवासी गिरवरपुरा उर्फ नापाकाखेड़ा थाना सावर, जिला केकड़ी को गिरफ्तार किया है, जो गत 2 माह से फरार चल रहा था। अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



