Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित प्रवेश द्वार पर फल सब्जी विक्रेता के बढ़ने से सड़क सिकुड़ती जा रही है। वहीं इसे हादसा होने की संभावना बन रही है।
जबकि दौलता अंडरपास के समीप से दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में हादसे का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने बताया कि यहां अंडरपास पुलिया के समीप लगातार फल, सब्जी व खाद्य पदार्थों के ठेले सड़क पर बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पक्के अतिक्रमण बनाना शुरू कर दिया है। इसके चलते अंडरपास से निकलते वक्त एवं देवली से जयपुर की ओर जाते समय यहां भीड़ से दुर्घटना का अंदेशा बन रहा है। इन ठेलों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने से दुर्घटना संभावित स्पॉट बनता जा रहा है। जिन्हें नियंत्रित करने की जरूरत है। ऐसा नहीं करने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।



