Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम चरणों में सोमवार को स्थानीय कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने घूमकर मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया।
इसे लेकर दर्जनों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से नेता पार्टी का झंडा लेकर मुख्य बाजार होते हुए लोगों से प्रत्याशी किस्तूरचंद मीणा को मत देने की अपील करते चल रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों से हाथ जोड़कर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। यह जनसंपर्क पेट्रोल पंप चौराहा, पुलिस थाना, ममता सर्कल, अंबेडकर सर्कल, चर्च रोड होते हुए प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा। वही शाम 5 बजने के बाद भी जुलूस, नारेबाजी व रोड शो का प्रचार प्रसार थम गया है। इस दौरान कांग्रेस नेता भीमराज जैन, विनोद पुजारी, पारस साहू मोंटी, मुकेश गर्ग, सौरभ जिंदल, रोहित चंदेल, विनोद धर्मानी, रमेश गोयल, अब्दुल शमी समेत नेता शामिल थे।



