Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य की 62 नवगठित निकायों का कार्यकाल जनवरी माह में पूरा हो गया है। वहीं राज्य सरकार की ओर से इन नवगठित निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं।
इसे लेकर आयुक्त एवं शासन सचिव कुमार पाल गौतम ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में प्रदेश के 62 निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। इनमें दूनी नगर पालिका में उपखंड अधिकारी देवली को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसी तरह टोंक जिले की नवगठित निकाय लांबाहरिसिंह, डिग्गी में उपखंड अधिकारी मालपुरा को एवं पीपलू में निवाई के उपखंड अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया है।



