Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपारस देवी और बलराम को मिला पहला पुरस्कार

पारस देवी और बलराम को मिला पहला पुरस्कार

“कृषक उपहार योजना”


Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य में कृषि विपणन विभाग की ओर से किसानों के हित के लिए लागू की गई कृषक उपहार योजना के तहत दूनी कृषि मंडी सभा कक्ष में गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई।

मंडी सचिव प्रियंका गर्ग ने बताया कि गेट पास की विक्रय पर्चियां पर जारी कूपन की लॉटरी में जलसीना निवासी बलराम को पहला पुरस्कार मिला है। इसी तरह आवा निवासी सोनू जैन को दूसरा तथा बडोली निवासी आसाराम को तीसरा पुरस्कार मिला है। इसी प्रकार ई भुगतान पर जारी कूपन की लॉटरी में पहला एवं दूसरा पुरस्कार दूनी निवासी पारस देवी को मिला है। जबकि दूनी निवासी अनुराधा झंवर को तीसरा पुरस्कार मिला है। सचिव ने बताया कि दोनों कूपन की लॉटरी में पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए तथा दूसरा पुरस्कार 15 हजार एवं तीसरा पुरस्कार 10 हजार रुपए दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d