Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में सुभाष जयंती पर मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ।
समिति के पदाधिकारी अशोक दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत पारीक, विशिष्ट अतिथि सीता पारीक रहे। मुख्य वक्ता राधेश्याम मालू थे, जिन्होंने बालकों के सर्वांगीण विकास के बारे में अपने विचार रखे। समिति के पदाधिकारी अशोक दुबे ने स्वागत और आभार जताया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के भामाशाह चैनसिंह मीणा ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले विद्यार्थियों को सीता पारीक ने पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय के हरिदत्त शर्मा, सत्येंद्र उपाध्यक्ष, पंकज उपाध्याय, दिनेश शर्मा, योगेश राव, उमेश सेन, ज्योति हाडा, लाली मीणा, मधु शर्मा, राधा रानी त्रिपाठी, पिंकी हाडा सहित मौजूद थे।



