Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली की ओर से सामाजिक सरोकार के दूसरे चरण में शनिवार रात विभिन्न स्थानों पर 26 कंबल का वितरण किया।
समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि इससे पहले प्रथम चरण में 15 कंबलों का वितरण अस्पताल, बस स्टैंड आदि जगहों पर गत 25 दिसंबर को किया गया था। वहीं शनिवार रात कुंचलवाड़ा माताजी, अजमेर बाईपास, कालबेलियों की ढाणी पर व्यक्तियों को कंबल दिया गया। जिनके पास सर्दी से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं थे। कम्बल पाकर यह लोग खुश हो गए। वितरण में अध्यक्ष नवल मंगल, घीसालाल टेलर, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, राजेंद्र जिंदल, कन्हैयालाल लूनीवाल, राजेंद्र शर्मा, लक्ष्मीनारायण परिहार ने सेवाएं दी। इसी तरह राज कंप्यूटर्स देवली द्वारा भी 10 कंबलों का वितरण किया गया।



