Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness" महेश नर्सिंग होम" में हुआ हेड इंजरी का सफल ऑपरेशन

” महेश नर्सिंग होम” में हुआ हेड इंजरी का सफल ऑपरेशन

घायल युवक को मिला नया जीवन


Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित महेश नर्सिंग होम (महेश्वरम हॉस्पिटल) के न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल द्वारा हाल ही में हेड इंजरी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गत 11 अप्रैल रात करीब 8 बजे 28 वर्षीय लुहारी निवासी एक घायल युवक को अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल में लाया गया था। यह युवक दुर्घटना का शिकार हो गया था। बाइक से गिरने के कारण उसके सिर की हड्डी टूटकर मस्तिष्क के अंदर धंस गई थी। अस्पताल पहुँचने पर मरीज की स्थिति इतनी नाजुक थी कि उसके सिर का गहरा घाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था और हड्डी मस्तिष्क को नुकसान पहुँचा रही थी। डॉ. राघव जिंदल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। इस जटिल प्रक्रिया को डिप्रेस्ड फ्रैक्चर विद एक्स्ट्राड्यूरल हेमेटोमा’ कहा जाता है।

करीब 2 घंटे तक चले इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में डॉक्टर ने धंसी हुई हड्डी को सावधानीपूर्वक हटाया और वहां जमा हुए खून के थक्के को साफ किया। ऑपरेशन के बाद अब मरीज की स्थिति में आश्चर्यजनक सुधार है। डॉ. जिंदल ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह होश में है, स्वस्थ महसूस कर रहा है और खतरे से बाहर है। देवली में इस तरह की न्यूरोसर्जरी पहली बार हुई है। पहले ऐसे गंभीर मामलों में मरीजों को बड़े शहरों की ओर भागना पड़ता था, जिससे कीमती समय की बर्बादी और जान का जोखिम बना रहता था.

Oplus_16908288

लेकिन अब महेश नर्सिंग होम की यूनिट महेश्वरम हॉस्पिटल में इन सुविधाओं की उपलब्धता से स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को समय रहते बेहतर उपचार मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d