Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प की तिथि घोषित

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प की तिथि घोषित


Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में रविवार 19 अप्रेल को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगेगा।

इसमें मोतियाबिंद के रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा, जिसमें नेत्र विशेषज्ञ द्वारा जांच के बाद चयनित मरीजों का अत्याधुनिक तकनीक से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर का लाभ लेने के लिए मरीजों को आधार कार्ड या राशन कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, यहां साथ आने वाले परिजनों को अपने ठहरने व भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

उल्लेखनीय है कि यहां देवली के विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d