Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावर स्थित मार्बल माइंस में मंगलवार को एक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर का नाम रतिराम पुत्र हेमराज भील है, जो सदारी का झोपड़ा निवासी है। वह पिंकी मार्बल माइंस में मजदूरी करता था। हादसे के दौरान रतिराम खदान में गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन व साथी मजदूर उसे लेकर देवली अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सावर थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा मय पुलिस जाप्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सावर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



