Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsईसर गणगौर की शोभायात्रा निकाली, पूजा अर्चना की

ईसर गणगौर की शोभायात्रा निकाली, पूजा अर्चना की


Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी में मदन पैराडाइस के पास गणगौर के मौके पर दर्जनों महिलाओं ने सामूहिक गणगौर पूजा की। इस मौके पर कॉलोनी में ईसर गणगौर की शोभायात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम से जुड़ी नेहा जैन ने बताया कि इसमें महिलाओं ने सामुहिक रूप से बैठकर पूजा कर अखंड सौभाग्य व सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अंकिता माहेश्वरी, अंजलि जैन, शालु जैन, सुशीला, नेहा जैन नंदनी माहेश्वरी, कविता सेन समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। जिन्होंने गौर गौर गोमती ईसर पूजे पार्वती, पार्वती का आला-गीला, गौर का सोना का टीका टीका दे, टमका दे, बाला रानी बरत करयो आदि गीत गाए।

इस दौरान महिलाओं को अल्पाहार वितरित किया गया। यह कार्यक्रम लोक पर्व गणगौर की मर्यादा के अनुरूप किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा कर अपने सुहाग की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा की समाप्ति पर सजी धजी महिलाओं ने नृत्य कर लोक पर्व की खुशी व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d