Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में अपने एसआई, भाई से मिलने आ रहा युवक लापता

देवली में अपने एसआई, भाई से मिलने आ रहा युवक लापता

गुमशुदगी


Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के पिटवांस गांव निवासी 31 वर्षीय रंजीत कुमार लापता हो गया है। जिसकी कोटा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार वह पटना से कोटा जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ था और बुधवार दोपहर 12:26 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। कोटा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में रंजीत कुमार को 12:29 बजे स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखा गया है। वह कोटा से देवली के लिए आ रहा था, लेकिन वह अभी तक देवली नहीं पहुंचा है। रंजीत कुमार का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दरअसल रंजीत देवली स्थित सीआईएसएफ आरटीसी में अपने भाई बिपुल कुमार मिलने आ रहा था, जो यहां सब इंस्पेक्टर है।

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और पुलिस को भी सूचना दी गई है। जानकारी रखने वाला व्यक्ति 7051373234 नं पर सूचना दे सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d