Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबालगृह संस्थान का किया निरीक्षण, निर्देश दिए

बालगृह संस्थान का किया निरीक्षण, निर्देश दिए


Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने बुधवार को आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान बाल गृह देवली का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बाल गृह की व्यवस्थाओं और संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने पाया कि शयन घर में बालकों के बिस्तरों की जांच में बेडशीट धुली नहीं थी और रसोईघर में दुर्गंध आ रही थी, जिसे रसोई कार्मिक सुमन ने सड़े आलू के कारण होना बताया। स्नानघर की जांच में नियमित सफाई नहीं होना पाया गया। इसके अलावा उपस्थिति रजिस्टर की जांच में कर्मचारी की अनुपस्थिति पाई गई, जिसमें दो कर्मचारी राजेश और राजाराम बालकों को ग्रीष्मावकाश पर गणेश मंदिर दर्शन पर ले गए थे। न्यायाधीश ने नवनियुक्त कार्मिक दिनेश शर्मा से बात की और  निर्देश दिए। इसे लेकर स्पष्टीकरण के लिए जिला कलक्टर और संबंधित विभाग को सूचित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d