(मार्केट न्यूज़)
Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवरात्रि के अवसर पर बजाज फाइनेंस का कैशबैक ऑफर शुरू हो गया है। इसमें ग्राहकों को अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के साथ कैशबैक का भी मौका मिलेगा।

फाइनेंस से जुड़े अंकित जैन डाबर ने बताया कि 12 से 20 अक्टूबर तक बजाज फाइनेंस से कोई भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, मोबाइल या लैपटॉप फाइनेंस कराने पर 5 हजार रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। यह सुविधा देवली में बजाज फाइनेंस से अधिकृत सभी स्टोर पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर लोग अपने मन पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने के साथ कैशबैक भी पा सकेंगे।



