-
वापस शुरू हो तो 4 जिले के यात्रियों को मिलेगा लाभ
-
पास बनाने के लिए भटक रहे हैं यात्री
Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम देवली कार्यालय पर हाल ही में रियायती पास निर्माण की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। जिससे लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं लोगों को पास बनाने के लिए जिला मुख्यालय का मुंह ताकना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार गत एक सप्ताह पूर्व तक देवली बस स्टैंड कार्यालय पर सभी तरह के मासिक रियायती पास बनाए जा रहे थे। इनमें वृद्ध, दिव्यांग, विकलांग एवं विभिन्न बीमारी से ग्रसित लोगों के मासिक पास तैयार किया जा रहे थे। लेकिन हाल ही में निगम के एमडी के निर्देश के बाद पास तैयार करने का काम बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सभी तहसील मुख्यालय पर पास बनाने का काम बंद कर दिया गया है।
पुनः शुरू हो तो मिलेगा लाभ
लेकिन निगम को जरूरी एवं भौतिक स्थिति के अनुरूप महत्वपूर्ण कार्यालय पर पास बनाने चाहिए, ताकि आसपास के सैकड़ो यात्रियों को लाभ मिल सके। बता दे कि देवली, बूंदी, शाहपुरा, केकड़ी व टोंक जिले के मुख्य भौतिक स्थिति पर है।
जहां आसपास के सभी जिलों के लोगों का जुड़ाव रहता है। लिहाजा यदि देवली कार्यालय पर पास बनाने की प्रक्रिया पुनः शुरू की जाती है तो सैकडों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल पास बनाने की प्रक्रिया होने से देवली में लोग भटक रहे हैं। वहीं सामाजिक संगठन भी उक्त निर्णय का विरोध कर रहे हैं। यदि देवली में पास बनाए जाते हैं तो कम से कम 30 से 40 प्रतिशत यात्रियों को आसानी से पास बनाने की सुविधा मिल सकेगी।



