Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवरात्र के मौके पर गुरुवार से देवली स्थित श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिदिन णमोकार महामंत्र का पाठ शुरू हुआ है। जिसमें सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु भाग ले रहे है।
अग्रवाल समाज चौरासी की उपाध्यक्ष चंद्रकांता जैन ने बताया कि नौ दिनों तक सुबह 8 से रात 10 बजे तक प्रतिदिन णमोकार मंत्र का पठन किया जाएगा। इसमें महिला, पुरुष, बालक बालिकाएं शामिल होगी। वही रात 10 से सुबह 8 बजे तक णमोकार महामंत्र का पठन ऑडियो सिस्टम के जरिए होगा। महामंत्र पठन में अधिक समय देने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि नवरात्र के दौरान णमोकार महामंत्र पठन में भाग लेकर लोग पुण्य कमा सकते हैं। नवरात्र के दिनों में मंत्र पठन का अलग महत्व है।



