Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली स्लेट स्टोन उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

देवली स्लेट स्टोन उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

वैश्विक पहचान दिलाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला हुई


​Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग और राजसीको के सहयोग से टोंक में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) आधारित दो दिवसीय क्षमता निर्माण एवं डिजिटल सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रिको संघ देवली अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि गत 19 और 20 मार्च को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इकाइयों, कारीगरों और उद्यमियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना और बाजार विस्तार के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में विशेष रूप से देवली क्षेत्र के स्लेट स्टोन उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय डिजाइन और वास्तुकला में महत्ता पर प्रकाश डाला गया, जिससे इन उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके परियोजना प्रमुख वसुमित्र भारद्वाज और दिश्वेन्द्र सिंह पंवार ने तकनीकी सत्र के माध्यम से आधुनिक डिजिटल उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी।

जिसकी देवली स्लेट स्टोन एसोसिएशन के प्रतिनिधि के.के. गोयल और संजय सिंहल ने सराहना की। जिला उद्योग केंद्र टोंक के प्रबंधक संजय जैन और मुकेश कुमार ने स्थानीय उद्योगों के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। जबकि मुकेश कुमार सहित अन्य हितधारकों ने इस पहल को उद्योग के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d