Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदो युवकों को पीटा, अपमानित करने का भी आरोप

दो युवकों को पीटा, अपमानित करने का भी आरोप

“मामला दर्ज”


Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार रात दो युवकों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इसे लेकर जतीन बैरवा और तुषार खटीक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इसमें बताया कि बस स्टैंड परिसर में अनिल और धर्मा ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। शिकायत के अनुसार, दोनों युवक बस स्टैंड पर चाय पीने गए थे, जहां अनिल और धर्मा ने उन्हें धर्मशाला में ले जाकर मारपीट की। जतीन बैरवा को लोहे के पाइप से मारा गया, जिससे उनके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। तुषार खटीक को लोहे की चेन से मारा गया, जिससे उनके घुटने और पैरों में गहरे घाव हो गए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों युवकों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जांच पुलिस उपाधीक्षक देवली करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d