Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली की पलाक्षी प्री स्कूल में गुरुवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
स्कूल डायरेक्टर रोहित जैन ने बताया कि इस यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर “हर घर तिरंगा” की भावना को प्रकट किया। यहां बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ देश प्रेम और करत्साह भावना को दर्शाया और नारे लगाए। बच्चों ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा” सहित नारे लगाए।
साइकिल पर निकालेंगे तिरंगा रैली
स्वाधीनता दिवस से पहले गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे सीआईएसफ आरटीसी देवली द्वारा साइकिल पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस तिरंगा रैली में आरटीसी देवली के अधिकारी, बल सदस्य और प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।



