Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने ग्राम पंचायत कुचलवाड़ा के कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर छात्रावास में लाइब्रेरी और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।
इसे लेकर विधायक ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी भीलवाड़ा को अनुशंसा के लिए पत्र लिखा है। गुर्जर समाज की मांग पर की गई इस स्वीकृति से जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों को फायदा होगा। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किया गया खर्च हमेशा सार्थक सिद्ध होता है। इस दौरान मां बीजासन गौशाला अध्यक्ष बृजराज सिंह गुर्जर, दिनेश सिंह राणावत, शिवराज गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर और अन्य लोग मौजूद थे। जिन्हें विधायक ने स्वीकृति पत्र दिया।



