Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceनलों से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, ज्ञापन सौपा

नलों से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, ज्ञापन सौपा


Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। इसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

वही ग्राम पंचायत सरपंच समेत ग्रामीणों की ओर से उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा गया। पूर्व सरपंच छीतर लाल डागर ने बताया कि चांदली गांव में पीने के पानी का संकट है। घर-घर नल योजना का पानी 9 माह बाद भी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। ज्ञापन में आग्रह किया कि अलग से पाइप लाइन डालकर ग्रामीणों के उक्त समस्या का समाधान कराए। ज्ञापन सौपने में सरपंच राधा देवी, घीसालाल, सीताराम, गणेश, ब्रह्मानंद, दुर्गालाल समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d