Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनववर्ष एवं राजस्थान स्थापना दिवस पर प्रतीकों को हटाने का विरोध

नववर्ष एवं राजस्थान स्थापना दिवस पर प्रतीकों को हटाने का विरोध


Deoli News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने भारतीय नववर्ष एवं राजस्थान स्थापना दिवस पर लगाए गए धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतीकों को हटाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि शिक्षा संकुल परिसर में लगाए गए प्रतीकों को निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने अपने निजी सहायक के माध्यम से हटवा दिया, जिससे कार्मिकों और शिक्षकों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि यह कृत्य हमारे गौरवपूर्ण भारतीय और राजस्थानी सांस्कृतिक मूल्यों का अपमान है। संगठन ने इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर अविलंब कार्यवाही की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा संकुल में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का सम्मान होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d