Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनाबालिग का अपहरण एवं बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज

नाबालिग का अपहरण एवं बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज


Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव ग्राम पंचायत के एक कालोनी निवासी महिला ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री का जबरन अपहरण कर एवं उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार रात देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि गत 5 मार्च दोपहर डेढ़ बजे करीब वह मजदूरी करने गई थी। पीछे से उसकी नाबालिग पुत्रियां और पुत्र घर पर थे। जब वह शाम को 7 बजे करीब लौटी तो उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। जिसकी पीड़िता ने आसपास एवं हर संभव रिश्तेदारों के यहां तलाश की। लेकिन पता नहीं लगा। वही जानकारी करने पर पीड़िता को मालूम लगा कि देवली शहर के एजेंसी एरिया निवासी एक युवक से उसकी बातचीत होती रहती थी।

लिहाजा इस शंका के आधार पर पीड़ित की मां ने जब युवक के घर जाकर तलाश की तो उक्त युवक घर पर नहीं था। वही उनके परिजनों ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके अलावा गाली गलौज भी की। रिपोर्ट में नाबालिग की मां ने अपहरण कर बहला फुसला कर ले जाने का आरोप दर्ज कराया है। उधर, थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई एवं नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही नाबालिग पुलिस के कब्जे में होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d