एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया
Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर मार्ग एक मैरिज गार्डन के करीब शुक्रवार सुबह एक मोपेड सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना देकर घायल को देवली चिकित्सालय में भिजवाया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी कला निवासी तेजमल मीणा है, जो अपनी मोपेड से गांव की ओर से देवली आ रहे थे। इस बीच श्याम नगर कॉलोनी के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। हालांकि तेजमल ने हेलमेट भी लगा रखा था। लेकिन फिर भी वह चोटिल हो गए। हादसे के बाद ऊंचा निवासी सीताराम माली समेत लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायल तेजमल को देवली चिकित्सालय भिजवाया।
लेकिन हादसे में तेजमल का काफी खून बह चुका था। इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारी व एएमटी वसीम खान और पायलट धर्मराज चोपड़ा ने घायल को तत्काल देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिससे घायल का त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू हो सका।


