Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माइक्रोविजन सोसायटी द्वारा संचालित आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के पशु चिकित्सकों द्वारा दुर्गापुरा में निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें पशुओं के विभिन्न रोगों का उपचार किया गया और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में पशुओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं, दूध उत्पादन में कमी और कमजोरी सहित परेशानियों के समाधान की।विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। गर्भधारण में समस्या वाली गायों और भैंसों का विशेष परीक्षण कर दवाइयाँ दी गईं। साथ ही पशुओं के खुरों में सड़न और त्वचा रोगों के उपचार के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, टीकाकरण और रोगों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।
शिविर में वेटरनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश चौधरी, डॉ. मानीनी और पशुधन सहायक राजेश सुवालका मौजूद थे।


