Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसीसीटीवी कैमरों का 6 माह से इंतजार, उदासीनता की बानगी

सीसीटीवी कैमरों का 6 माह से इंतजार, उदासीनता की बानगी

योजना फिलहाल खटाई में


Jahazpur News 9 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) अपराध, साम्प्रदायिक घटनाएं, चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग और महिलाओं से छेड़छाड़ सहित वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर के चौराहों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई गई थी।

Oplus_131072

पुलिस प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी एक एनजीओ को सौंपी और कई स्थानों पर फाउंडेशन भी तैयार कर दिए गए थे। लेकिन 6 माह का लंबा समय बीत जाने के बावजूद अब तक एक भी कैमरा नहीं लगाया गया है। नतीजन, शहर में हो रही गतिविधियों की न तो रिकॉर्डिंग हो पा रही है और न ही पुलिस के पास कोई ठोस सबूत होता है, जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके।

यदि समय पर कैमरे लगा दिए गए होते, तो बीते महीनों में घटी घटनाओं की काफी जानकारी पुलिस के पास होती और अपराधियों तक पहुंचना आसान हो जाता। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते यह योजना केवल दिखावा बनकर रह गई है। थानाधिकारी राजकुमार नायक का कहना है कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d