Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीबीईओ रामराय मीणा ने शनिवार को ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोही व शहीद हंसराज मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवारिया का निरीक्षण किया।
उक्त दोनों विद्यालयों में एमडीएम का निरीक्षण किया। विद्यालय में यह व्यवस्था मेनू अनुसार पाई गई। साथ ही नोबेग डे की गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। विद्यालय का ऑनलाइन निरीक्षण कर सम्बलन दिया और जरूरी सुधारात्मक निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा पांचवीं व आठवीं में मॉडल टेस्ट पेपर हल करवाने के निर्देश दिए। वर्क बुक को प्रतिदिन हल करवाकर जांच करके छात्र-छात्राओं में शिक्षण सुधार के लिए शिक्षकों एवं संस्था प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिए। साप्ताहिक टेस्ट ऑन का आयोजन करवाने तथा विद्यालय समय में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए शिक्षकों एवं संस्था प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नेहा तिवाड़ी, गुलाब मीणा समेत समस्त स्टाफ था।



