Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी अंबापुरा में मंगलवार को सीबीईईओ रामराय मीणा व पीईईओ दयालराम मीणा ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
संस्था प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि दोनों अधिकारियों के द्वारा विद्यालय में साप्ताहिक एफएलएन की गतिविधियों का अवलोकन किया गया। प्रवेश उत्सव पौधारोपण जिओ टेक एफएलएन एमडीएम आदि का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। सीबीईओ रामराय मीणा ने नामांकन वृद्धि व पौधारोपण पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही एमडीएम में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान राजेश कुमार, शिमला, सविता, निर्मला मीणा, रेखाराम चौधरी, रूप शंकर महावर, नरोत्तम चौधरी, वीणा कुमारी चौहान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में रामराय मीणा ने एफएलएन गतिविधियों का निरीक्षण किया। प्रभारी शिक्षक विजय बिष्ट ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम अन्तर्गत पूरे सप्ताह अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से ज्ञानवर्धक सामग्री की जानकारी देते हुए शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी की जा रही है। कक्षा एक से 5 तक के छात्र छात्राओं को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की जानकारी के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। अधिकारी ने अम्बापुरा, रावता व स्वतंत्रता सेनानी भूराराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में भी गतिविधियों की जांच की।

यहां प्रधानाचार्य दयालराम मीणा, उपप्रधानाचार्य विमला मीणा, संजय सोयल, जितेन्द्र सिंह, दयाराम मीणा, राजेश शर्मा, अंतिम बाला, पारस जैन, अनिरुद्ध गौतम, रवि गौतम समेत थे।


