पीपलूंद ग्राम पंचायत का मामला
Jahazpur News 23 जुलाई (आज़ाद नेब) पीपलूंद ग्राम पंचायत मे मस्टरोल में टायर का फोटो अपलोड करने एवं फर्जी नाम से मस्टरोल चलाने की शिकायत पर मंगलवार को अधिकारी जांच करने पहुंचे।
दरअसल मामले में उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को जांच करने के निर्देश दिए। मंगलवार को पंचायत समिति के एईएन रामप्रसाद मीणा जांच करने ग्राम पंचायत पीपलूंद पहुंचे। जिस जगह पर मस्टरोल में कार्य होना दर्शाया गया गया। वहीं लेबर ओर मेट दोनों ही नदारद मिले। पंचायत समिति एईएन रामप्रसाद मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत पीपलूंद में चारागाह के देवनारायण के पास नाडी रिनोवेशन कार्य का निरीक्षण करने कनिष्ठ अभियंता के साथ पहुंचे। जहां पर मेट व श्रमिक अनुपस्थिति मिलें। वहीं मस्टरोल में गलत फोटो अपलोड करने पर मेटों को ब्लेक लिस्ट करने की रिपोर्ट विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को दी गई। मनरेगा में काम करने वाले लेबर की एनएमएमएस एप के माध्यम से आनलाइन फोटो डाली है।
गौरतलब है कि पिछली 15 जुलाई को पीपलूंद उपसरपंच सावन टांक के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर फर्जी नाम से मस्टरोल चलाने, मस्टरोल में गलत फोटो अपलोड कर मनरेगा का पैसा उठाने की शिकायत की थी।


