Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषक उपहार योजना में जारी हुए कूपन के विजेताओं की मंगलवार को ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से दूनी स्थित कृषि उपज मंडी के सभा कक्ष में लॉटरी निकाली गई।
इसमें विजेताओं के नाम घोषित किए गए। कृषि मंडी सचिव कुलदीप सिंह मीणा ने बताया कि यह कूपन इसी साल गत एक जनवरी से 30 जून तक जारी किए गए थे। इनमें गेट पास की विक्रय पर्चियां पर जारी कूपन की लॉटरी में पहला पुरस्कार सोनू जैन पत्नी भागचंद जैन निवासी दूनी, दूसरा पुरस्कार महेंद्र कुमार माली पुत्र गोकुल माली निवासी जलसीना व तीसरा पुरस्कार मोहनलाल पुत्र नारायण बैरवा निवासी जूनिया के नाम घोषित हुआ है। इसी प्रकार ई भुगतान पर जारी को कूपन की लॉटरी में पहला पुरस्कार पारस देवी पत्नी कैलाश संजय जैन निवासी दूनी, दूसरा पुरस्कार रोशन देवी पत्नी सुरेश कुमार जैन दूनी व तीसरा पुरस्कार पारस देवी पत्नी कैलाश चंद जैन निवासी दूनी के घोषित हुआ है। दोनों योजना के विजेताओं को क्रमशः 25 हजार, 15 व 10 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कृषि विपणन विभाग की ओर से किसानों के हित के लिए यह योजना लागू की गई थी।



