Deoli News 23 जुलाई (महावीर माली) केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एवं राज्य सरकार के एक पौधा मां अभियान के तहत पनवाड़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देवली, ग्राम पंचायत पनवाड़ प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को 1001 पौधे लगाए गए।
इस दौरान पनवाड़ क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर सावन के पवित्र माह की शुरुआत में एक हजार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्यरत हेडकांस्टेबल रामचरण यादव ने बताया कि सुरक्षा बल की छठी आरक्षित वाहिनी देवली के अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा पौधारोपण अभियान के तहत माली समाज शमशान घाट, रेगर समाज शमशान घाट, कब्रिस्तान, धोला भाटा सगसजी महाराज परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उपकमांडेड पंकज कुमार यादव एवं बल के अन्य अधिकारियों सहित ग्राम पंचायत पनवाड़ सरपंच पूरणमल वर्मा, पूर्व सरपंच शिवराज माली, पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार मीणा, शराफत अली, संपत सिंह नरूका, भारत सिंह, महावीर प्रसाद माली, जगदीश रेगर सहित गांव के कई लोग मौजूद थे।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने सभी नागरिकों से पौधारोपण एवं पौधे की देखभाल कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपनी भूमिका अदा करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामवासियों ने भी पौधों की सुरक्षा एवं सेवा करने की जिम्मेदारी ली।
650 करोड़ रुपए से बनेगी नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली सड़क, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने पहने जूते


