ऑनलाइन एप में संशोधन की है मांग
Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गिरदावरी ऑनलाइन एप में अपेक्षित संशोधन की मांग को लेकर पेन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे राजस्थान पटवार संघ उप शाखा देवली ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन स्ट्राइक की घोषणा की है। इसे लेकर प्रमुख देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपा है। वही उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना व मांगों के समर्थन में प्रदर्शन जारी।
यह है संघ की मांग
संघ की मांग है कि लोकेशन बफर 50 मीटर के स्थान पर 350 मीटर किए जाने, लोकेशन डिसएबल का ऑप्शन पटवारी स्तर पर करने, पटवारी द्वारा किसान की गिरदावरी सत्यापन करते समय लोकेशन की बाध्यता को हटाने, लोकेशन पर जाकर गिरदावरी करते समय सुरक्षा की दृष्टि से महिला पटवारी के लिए विभाग से आवश्यक निर्देश जारी करने व गति बढ़ाई जाए। लेकिन कई दिन बाद भी उक्त ऑनलाइन एप में संशोधन नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि इसके विरोध में पटवार संघ ने 2 दिन 17-18 सितंबर को पेन डाउन स्ट्राइक करते हुए उपखंड मुख्यालय पर धरना दिया। लेकिन सुनवाई नहीं होने पर संघ ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है।



