Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपानी की मोटर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर भी बरामद

पानी की मोटर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर भी बरामद


Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने नदी किनारे रखी पानी की मोटर चुराने के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह सफलता महज 24 घंटे में हासिल की है।

हनुमान नगर थाना प्रभारी हीरालाल के अनुसार बुधवार को धुवाला थाना हनुमान नगर निवासी प्रेमसिंह पुत्र रामचंद्र मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 28 जनवरी की शाम अज्ञात व्यक्ति उसके घर के पास नदी किनारे लगी पानी की मोटर को चुराकर ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण व संदिग्ध लोगों से पूछताछ के आधार पर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महावीर उर्फ भोजा पुत्र रामदेव मीणा निवासी नापाका खेड़ा सावर तथा सुल्तान उर्फ शैतान उर्फ लादेन पुत्र दिलीप मीणा निवासी नापाका खेड़ा थाना सावर जिला केकड़ी को गिरफ्तार किया है। जिसे चुराई गई मोटर भी बरामद की गई। उक्त कार्रवाई दल में थाना प्रभारी हीरालाल, हेड कांस्टेबल उस्मान, पुलिसकर्मी सांवरमल, हनी खां, सतीश कुमार, टीकम शामिल थे।

आरोपियों से पड़ताल में खुलासा हुआ है कि उन्होंने शराब की लत की वजह से मौज मस्ती के चलते यह वारदात की है। जिससे और अनुसंधान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d