Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत शनिवार को देवस्थान राणक्या बालाजी हिसामपुर में भाजयुमो नासिरदा मंडल उपाध्यक्ष अमरजीत रतनपुरा व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया।

साथ ही सभी देवस्थानो पर पौधे लगाने का संकल्प लिया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में सघन पौधारोपण किया गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य नीरज, व्याख्याता पारस मीना, अनिल कुमार टेलर, हनुमान जाट, अनिता मीणा, सीमा जाट, पंचायत सहायक राम कुवार मीना, शिवपाल मीणा। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं द्वारा 200 पौधें लगाएं। सभी ने 5-5 पौधो के देखभाल की जिम्मेदारी ली। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगनचन्द कुमावत अध्यापक ने दी।



