Jahazpur News 13 जुलाई (आज़ाद नेब) न्यायालय परिसर में वर्ष 2024 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन शनिवार को किया गया। इसमें बैंक, निगम के प्री-लिटिगेशन के 8 हजार 717 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
तालुका सचिव जाहिद हुसैन तंवर ने बताया कि न्यायालय परिसर में दो बैंचों द्वारा राजीनामा योग्य 8 हजार 717 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्रथम बैंच की अध्यक्षता सुनील जांगिड़, एसीजेएएम व सदस्यता अधिवक्ता नरेन्द्र सिंह मीणा ने की। इसमें न्यायालय के प्रकरणों व बैंक, विद्युत निगम के प्री-लिटिगेशन के 2 हजार 202 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। द्वितीय बैंच की अध्यक्षता डॉ. सरोज कुमारी चौधरी, जेएम जहाजपुर ने की। जिसमें उपखण्ड कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय के राजस्व मामलों के प्री-लिटिगेशन के कुल 6 हजार 515 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
उक्त आयोजन में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, बैंक के अधिकारी, विद्युत निगम के अभियंता उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, तहसील कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे। न्यायिक कर्मचारी आत्माराम गुर्जर, अंगद मीणा, राकेश कुमार, बोलताराम मीणा का सहयोग रहा।


