माह के अंतिम बुधवार को होगी हिजामा थेरेपी
Deoli News 31 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यूनानी चिकित्सा विभाग ने राजस्थान सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत प्रत्येक सोमवार को सरकारी यूनानी औषधालय एवं चिकित्सालयों में मौसमी बीमारियों के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
वहीं माह के अन्तिम बुधवार को हिजामा थैरेपी के शिविर लगाए जाएंगे। डॉ. लियाकत अली मंसूरी ने बताया कि इससे आमजन को यूनानी चिकित्सा एवं हिजामा थैरेपी का लाभ तो मिलेगा ही साथ ही आम जनता के बीच यूनानी चिकित्सा एवं हिजामा थैरेपी का प्रसार प्रचार हो सकेगा। इस थेरेपी से मरीजों में स्लिप डिस्क से सम्बंधित बीमारियों, शरीर की नसों से सम्बंधित बीमारियों, बायटे आना, साइटिका दर्द, लकवा आदि रोगों में फायदा होता हैं। राजकीय यूनानी औषधालय देवली में 2018 से डॉ. लियाकत अली मंसूरी द्वारा हिज़ामा थैरेपी दी जा रही है। सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत बुधवार को राजकीय यूनानी औषधालय देवली में हिजामा थैरेपी का शिविर लगाया गया। जिसमें 9 महिलाओं व 2 पुरूष रोगियों का हिजामा थैरेपी से उपचार किया गया है।



