“वंदे गंगा जल अभियान”
Deoli News 8 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान के तहत रविवार को पनवाड़ में पंचायत प्रशासन सहित ग्रामवासियों ने प्रभातफेरी निकालकर जल बचाने के लिए प्रेरित किया। पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान 5 से 20 जून तक चलेगा।
इसे लेकर ग्राम पनवाड़ स्थित बावड़ी के बालाजी से सुबह 7 बजे विधि विधान पूजा अर्चना के बाद प्रभातफेरी रवाना हुई। प्रभातफेरी कुम्हार मोहल्ला, माली मोहल्ला, खाती मोहल्ला सदर बाजार होते हुए यथास्थान पहुंची। जहां पर प्रसादी वितरित की गई और प्रभातफेरी पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। सभी मंदिर में माला चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। वहीं जल संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। पंचायत सचिव शिव बालक शर्मा ने बताया कि महाअभियान में सार्वजनिक बावड़ी, तालाब, नाडी आदि जगह पर सफाई अभियान चलाकर जल संरक्षण किया जाएगा और साथ ही पौधारोपण भी किया जाएगा। इस दौरान यतेंद्र नामा, चेतना देवी, सचिव महेंद्र सिंह, भारत सिंह, महावीर प्रसाद माली, पानमल खटीक, भाया, नवीन शर्मा सहित मौजूद थे।



