Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsफर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार


Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जहाजपुर ने प्रार्थी विनोद कुमार मुंदड़ा निवासी जहाजपुर की ओर से प्रस्तुत अभियोग पत्र पर कार्यवाही के आदेश दिए हैं। जिस पर कार्रवाई करते हनुमान नगर पुलिस ने रविवार को अभियुक्त बन्नालाल जाट निवासी रोपा, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियोग पत्र में आरोप लगाया गया है कि अभियुक्त बन्नालाल जाट, सोहन लाल बलाई, सालगराम और नोरतमल बैरवा ने बेईमानीपूर्वक जमीन हड़पने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और प्रार्थी को हानि पहुंचाई। अभियोगी विनोद कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी जमीन का एक हिस्सा खरीदा था, जिसका नक्शा और दस्तावेज उनके पास हैं। लेकिन अभियुक्तों ने अपनी संपत्ति बताकर उसी जमीन को सोहन लाल को बेच दिया।

आरोप है कि अभियुक्तों ने जानबूझकर और बेईमानी पूर्वक ऐसा किया है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके। न्यायालय ने अभियोग पत्र के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए धारा 156 (3) के तहत थानाधिकारी थाना हनुमान नगर को प्रकरण दर्ज करने और त्वरित एवं निष्पक्ष अनुसंधान करने के निर्देश दिए थे । न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस थाना हनुमान नगर ने प्रकरण दर्ज कर जाँच की और इस मामले अभियुक्त बन्नालाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d