Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां राजकीय महाविद्यालय में संचालित स्नातक के सभी संकायों में प्रवेश फॉर्म एवं दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई देवली ने गुरुवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि उच्च शिक्षा आयुक्तालय के सभी स्नातक संकायों में फॉर्म जमा करने व दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 25 जुलाई थी। लेकिन समय सीमा कम होने व तकनीकी कारणों की वजह से विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं होने के चलते आवेदनों का सत्यापन नहीं हो सका। इससे विद्यार्थियों के समक्ष अब परेशानी है। ज्ञापन में तिथि बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान एनएसयूआई के छात्र संघ महासचिव इमरान पठान, विशाल मीणा, विनोद मेहरा, रोहित मीणा, देव राठौड़, कौशल, अमित मीणा समेत छात्र नेता मौजूद थे।

25 हजार रुपए की नकद राशि भेंट की
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंवाला (जहाजपुर) में कंप्यूटर लैब डेवलपिंग मिशन के तहत प्रधानाचार्य महेश खटाना के प्रोत्साहन स्वरूप एक दानदाता ने 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह दानदाता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बारला पोल्या के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह राणावत निवासी कुचलवाड़ा कला है। जिन्होंने स्टाफ की मौजूदगी में 25 हजार रुपए नकद संस्था को दिए है। संस्था ने दानदाता परिवार का सम्मान किया।



