Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबछ बारस पर गाय व बछड़े की पूजा अर्चना की

बछ बारस पर गाय व बछड़े की पूजा अर्चना की


Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में बुधवार को बछ बारस का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर की महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गाय और बछड़े की पूजा-अर्चना की।

​सुबह से ही महिलाओं का समूह सार्वजनिक गौशालाओं और अन्य स्थानों पर इकट्ठा होना शुरू हो गया, जहाँ गायों और उनके बछड़ों को सजाया गया था। यहां गाय व बछड़े को मेहंदी लगाई और ओढ़नी पहनाई गई। इस दिन पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि यह व्रत संतान को रोग-दोष से बचाता है और उनके जीवन में खुशहाली लाता है। ​पूजा के दौरान, महिलाओं ने गाय और बछड़े को कुमकुम, चावल, और फूल अर्पित किए। गायों को अंकुरित अनाज, भीगे हुए चने, मक्का की रोटी और मोठ खिलाए। इस दिन गाय के दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन नहीं किया जाता है। महिलाओं ने व्रत कथा सुनी और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d