Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबांग्लादेश की विषम परिस्थिति के विरोध में सौंपेंगे ज्ञापन

बांग्लादेश की विषम परिस्थिति के विरोध में सौंपेंगे ज्ञापन


Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बांग्लादेश की वर्तमान विषम परिस्थितियों व हिंदू वर्ग के लोगों की रक्षा के लिए भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग को लेकर 7 दिसम्बर को सर्व हिंदू समाज देवली की ओर से ज्ञापन दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद देवली, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति देवली, सर्व हिंदू संगठन व हिंदू समाज के लोगों से विरोध रैली में शामिल होने और रैली के बाद दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया। इससे पहले विरोध रैली के रूप में लोग एकजुट होकर बांग्लादेश की विषम परिस्थिति का विरोध करेंगे और केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने व हिंदुओं की रक्षा करने की मांग करेंगे। सामाजिक संगठनों ने सकल हिंदू समाज के लोगों से उक्त विरोध रैली में शामिल होने की बात कही है। इससे पहले सभी लोग बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर के समीप एकत्र होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d